खोजें

शनिवार, 13 मई 2017

गर्मी में हेल्थी रहना है तो फ्रिज नहीं घड़े का पानी पीएं


UC News
Stay Smart, Stay in Trend
Read now

पर्वतीय और दुर्गम स्थानों के लिए मोटरसाइकिल एम्बुलेंस सेवा

Read now

ऐसे कीजिए फटे होंठों का इलाज,अपनाएं ये तरीके….

Read now

मल्टीपल स्क्लेरोसिस से ऐसे बचें!

Read now
UC News
Stay Smart, Stay in Trend
Read now
   

गर्मी में हेल्थी रहना है तो फ्रिज नहीं घड़े का पानी पीएं

हो सकता है मिट्टी का साधारण सा घड़ाआपके स्टेटस सिंबल को मैच ना करे। लेकिन घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिहाज से अमृत होता है। पीढ़ियों से,भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसलिए घड़े में रखा पानी हमें स्वस्थ रखता है। घड़े का पानी पीने के और भी कई फायदे हैं।

प्रतिरक्षा बढ़ाता है

नियमित रूप से घड़े का पानी पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। प्लास्टिक की बोतलों में पानी स्टोर करने से उसमें प्लास्टिक की अशुद्धियां आ जाती हैं और पानी अशुद्ध हो जाता है। यह भी पाया गया है कि घड़े में पानी स्टोर करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है।

पानी में च्भ् का संतुलन

घड़े का पानी पीने का एक और लाभ यह है कि मिट्टी में मौजूद क्षारीय गुण पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकरउचित च्भ् संतुलन प्रदान करता है। इस पानी को पीने से ऐसिडिटी पर अंकुश लगने के साथ ही पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

गले को रखे ठीक

कई बार फ्रिज का ठंडा पानीगले के साथ ही शरीर के दूसरे अंगों को भी एक दम से ठंडा कर शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसा होने से गले की कोशिकाओं का ताप अचानक गिर जाता है और कई तरह की बीमारियां होती हैं। इससे गला खराब होता है। जबकि घड़े का पानी गले पर सूदिंग इफेक्ट देता है।

गर्भवती स्त्री के लिए फायदेमंद

प्रेग्नेंट लेडीज को सलाह दी जाती है कि वे फ्रिज में रखा बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने की बजाए घड़े या सुराही का पानी पिएं। ऐसा इसलिए क्योंकि घड़े में रखा पानी न सिर्फ उनकी सेहत के लिए अच्छा होता हैबल्कि पानी में मिट्टी का सौंधापन बस जाने के कारण गर्भवती महिला को भी अच्छा लगता है।

विषैले पदार्थ सोखने की शक्ति

मिट्टी में शुद्धि करने का गुण होता है और यह सभी विषैले पदार्थों को सोख लेती है और पानी में सभी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाती है। इसमें पानी सही तापमान पर रहता हैजो सेहत के लिए अच्छा है।

(साई फीचर्स)

संदर्भ पढ़ें
जबसे आपने पढ़ा हैं तो UC News डाउनलोड करें
Download UC News now >>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें