खोजें

गुरुवार, 4 मई 2017

सदियों पुराना है यह रहस्यमयी कुंआ, किसी के पास नहीं है कोई जवाब!


सदियों पुराना है यह रहस्यमयी कुंआ, किसी के पास नहीं है कोई जवाब!

नई दिल्ली। इस दुनिया में बहुत सी रहस्यमयी चीजें है जिसके राज से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। आज आपको एक ऐसे ही रहस्यमी कुंआ के बारे में बताने जा रहे है। यह कुंआ पुर्तगाल के पास सिंटारा में है। इसके राज के बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है।

इस कुंए से एक खास तरह की रोशनी निकलती है। इस रोशनी के स्त्रोत को आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस कुंए में रोशनी कहां से आ रही है इसका रहस्य आज भी जैसा का तैसा ही बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह कुंआ हजारों साल पुराना है और इसे विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। यहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस कुएं में सिक्का डाल कर दुआं मांगने से सारी दुआ पूरी हो जाती है।

देखने में लगता है कि इस कुंए को बहुत भव्य तरीके से तैयार किया गया है। इस कुंए में गैलेरी बनी हुई है। इसके अंदर झांकने से 9 नंबर की आकृति दिखाई देती है।

ऐसा माना जाता है कि 9 वां स्तर स्वर्ग का होता है। कुंए के अंदर कई सुरंगे है जहां से रोशनी आती है। ऐसा लगता है कि जैसे एलईडी लाइट लगी हो।

संदर्भ पढ़ेंरिपोर्ट
1071
डिसलाइक
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें