खोजें

सोमवार, 15 मई 2017

जानिए, क्यों इतना प्रसिद्ध है कुल्लू मनाली

जानिए, क्यों इतना प्रसिद्ध है कुल्लू मनाली

Pol Khol India

हिमाचल प्रदेश को मशहूर टूरिस्ट पैलेस है कुल्लू मनाली। कुल्लू मनाली हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी के तट पर स्थित है। प्रशासकीय तौर पर मनाली क्षेत्र कुल्लू जिले का ही हिस्सा है। यह छोटा सा शहर लद्दाख और वहां से होते हुए काराकोरम मार्ग के आगे तारीम बेसिन में यारकंद और खोतान तक के एक अतिप्राचीन व्यापार मार्ग का शुरुआत था। मनाली या इसके परिवेश हमारी संस्कृति और हमारी विरासत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी क्षेत्र को सप्तर्षि (सात ऋषियों) का घर बताया गया है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अति मनोहारी है। जब भी कोई पर्यटक घुमने का मन बनाता है तो सबसे पहले उसके जेहन में कुल्लू मनाली का ही नाम आता है। प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ कुल्लू मनाली हनीमून स्पाॅट के लिए भी प्रसिद्ध है।


यह क्षेत्र निर्मल नदियों और हरी-भरी घाटियों से भरा हुआ है। यहां के बर्फ से ढके हुए ऊंचे हिमशिखर इतने ऊंचे हैं कि प्रतीत होता है मानो वह आसमान से ही बातें कर रहे हों। हर तरफ सुंदरता ही सुंदरता विराजमान है। यहाँ पे काली बाड़ी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बिजली महादेरु मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, कोठी, वन विहार, तिब्बती बाजार और माल, रहाला प्रपात, रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी, हिडिंबा देवी मंदिर, जगतसुख मंदिर इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। ‘कुल्लू-मनाली’ में बहुत सारी अच्छी होटल्स की सुविधाएं भी है। ‘कुल्लू-मनाली’ के कुछ खास होटल्स में से होटल मनाल्सू, सरवरी कुल्लू, होटल कैसला नग्गर, होटल कुंजम मनाली है।
कुल्लू मनाली का इतिहास
यहां पर ब्रिटिश राज में सेब के पेड़ लगाए गए थे। ऐसा कहा जाता है कि जब इन पेड़ों के फलने का समय आता है यह पेड़ इतने फल जाते हैं कि इनकी टहनियां इनके भार को सहन नहीं कर पाती हैं और टूट जाती है। यहां के निवासियों की आय के प्रमुख साधन यहां के फलदार वृक्ष भी हैं। 1980 के शेष दशक में कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद के बाद मनाली के पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिला. जो गांव कभी सुनसान रहा करता था वो अब कई होटलों और रेस्तरों वाले एक भीड़-भाड़ वाले शहर में परिवर्तित हो गया। आज यहां की चहल-पहल इस कदर बढ़ गई है कि अब यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली 2: 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' हट गया इस राज से पर्दा !

मनाली के प्रमुख आकर्षण के केन्द्र
रोहतांग दर्रा, मनाली, मनाली में स्कीइंग, वन विहार से व्यास नदी व पर्वतों का दृश्य, घाटी में देवदारु वृक्ष, हरी भरी घाटी, सघन वन के बीच मार्ग, व्यास नदी, मनाली, हिडिम्बा देवी मंदिर, रहला झरने, सोलंग घाटी, मानिकरण क्षेत्र कुल्लू मनाली के प्रमुख आकर्षण के केन्द्र है।
मनाली का मौसम
‘कुल्लू-मनाली’ का तापमान गर्मियों में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, सर्दियों में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम शून्य से कम। ग्रीष्काल में यहां पर पर्यटकों की चहल-पहल काफी बढ़ जाती है। हनीमून स्पाॅट के लिए प्रसिद्ध इस पर्यटन क्षेत्र में रोजाना लगभग 350 जोड़े आते हैं।
कैसे पहुंचें कुल्लू मनाली
सड़क मार्ग : नाली, राष्ट्रीय राजमार्ग २१ और राष्ट्रीय राजमार्ग १ सड़कों द्वारा दिल्ली से बहुत अच्छी तरह जुड़ी हुई है, जो लेह तक जाती है और जो दुनिया की सबसे ऊंची वाहनीय सड़क होने का दावा करती है। नई दिल्ली से मनाली तक हरियाणा के पानीपत और अम्बाला, चंडीगढ़ (केंद्र शासित क्षेत्र), पंजाब के रोपर और हिमाचल के बिलासपुर, सुंदरनगर व मंडी शहर आते हैं।
रेल मार्ग : रेल से मनाली पहुंचना इतना आसान नहीं है। सबसे नजदीकी बड़ी लाइनों के मुख्य रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ (315 कि.मी. (196 मील)), पठानकोट (325 कि.मी. (202 मील)) और कालका (310 कि.मी. (190 मील)) में हैं। नजदीकी छोटी लाइन का मुख्य रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर (135-किलोमीटर (84 मील)) में हैं।
वायु मार्ग : सबसे नजदीकी वायु सेवाएं, कुल्लू-मनाली विमानक्षेत्र, भुंतर में उपलब्ध हैं, जो मनाली से करीब 50 कि.मी. (31 मील) दूर है। वर्तमान में, किंगफिशर रेड दिल्ली से प्रतिदिन निरंतर सेवाएं संचालित करती है, एयर इंडिया सप्ताह में दो बार निरंतर सेवा प्रदान करती है और डक्स्त् एयरलाइन्स हफ्ते में छरू बार दिल्ली के लिए सेवाएं प्रदान करती हैं।

मुख्य ब्रेकिंग अपडेट के लिए हमाराFacebook Page Likeकरने वाले, समस्याएँ भेजने के लिए इसFacebook Profile पर Friend requestभी भेज सकते हैं। हमारा ऑफलाइन सपोर्ट करने वालाAndroid App downloadकरें।

संदर्भ पढ़ेंरिपोर्ट

16

डिसलाइक

 

संबंधित आलेख

Box Office : 'बाहुबली 2' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी, नजरें 1,500 करोड़ पर

'बाहुबली-3' बनने के मिले संकेत?

ट्विंकल खन्ना के बाद अक्षय कुमार ने भी देखी 'बाहुबली 2'.. और ये कहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें