खोजें

सोमवार, 12 जून 2017

घर की निगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय




घर की निगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Dec 02, 2016

  • 1

    नीम के पत्ते

    नीम एक प्राकृतिक औषधि है जो कई सारी बीमारियों को खत्म करने का काम करती है। ये शरीर में उपस्थित यह कैंसर-कोशिकाओं को भी नष्ट कर देती है। लेकिन नीम खाने में बहुत कड़वा होता है। ऐसे में नीम की पत्तियों को अगर आप खा नहीं सकते तो सप्ताह में दो बार नीम की पत्तियां जलाकर घर में धुंआ करें। इससे घर के सारे जीवाणु भी नष्ट हो जाएंगे और वास्तुदोष भी चल जाएगा।

  • 2

    कपूर और लौंग

    घर में सुबह-शाम कपूर और लौंग जलाएं। पूजा करने के बाद घर में कपूर और लौंग जलाकर आरती लें और घर में इसका धुंआ फैलाएं। लौंग आयुर्वेदिक गुणों की खान है। जब हम लौंग और कपूर को साथ में जलाते हैं तो लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट घर के वातावरण के साथ मिलती है और वायु द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करती है जो दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

  • 3

    घर साफ रखें

    हमेशा सप्ताह में एक बार पूरे घर की सफाई करें। बिस्तर और चादर रोजाना झाड़ें। इससे घर में गंदगी नहीं रहती और बीमारियों के फैलने का डर खत्म हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार रोजाना घर साफ करने से घर की सारी नकरात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

  • 4

    एक चुटकी नमक

    हमेशा घर में पोंछा लगाते समय समुद्री नमक का इस्तेमाल करें। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो रोज सुबह घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लें। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।

  • 5

    खिड़कियां खोलें

    हमेशा सुबह-सुबह घर की खिड़कियां जरूर खोलें। इससे घर में ताजी हवा आती है और घर की सारी दूषित हवा बाहर निकल जाती है। साथ ही सुबह सूरज से आने वाली किरणें घर और आपके शरीर में नई ऊर्जा का भी संचार करती है। दोपहर में खिड़कियां बिल्कुल भी ना खोलें। क्योंकि दोपहर में सूरज की अल्ट्रवाईलेट किरणें घर में प्रवेश कर जाएंगी जो त्वचा संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

BROWSE SLIDESHOW

कब्‍ज को और भी खतरनाक बना सकती हैं आपकी ये 5 बुरी आदतें

  • 1

    अनियमित खानपान

    समय पर अपना भोजन नहीं करने से और सफर के दौरान कुछ फास्ट-फूड खरीद कर खाने वालों के लिए खतरे की घंटी है। ऐसा करने से शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता है। जंक फूड में बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट और फैट होता है जो आपके बोवेल के काम को प्रभावित करता है। इसीलिए अगर आप जंक फूड ही खाते हैं, तो कब्‍ज से बचना मुश्किल है।








    Image courtesy: Getty Images

  • 2

    कैफीन का अत्‍यधिक सेवन

    सुबह फ्रेश होने से पहले 1 या 2 कप चाय या कॉफी पीना ठीक है। लेकिन अगर आप चाय, कॉफी, बोतलबंद ड्रिंक्स के रूप में बहुत अधिक कैफीन लेते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि उनसे अधिक पेशाब लगती है और आपके शरीर से बहुत अधिक पानी निकल जाता है। यह डिहाइड्रेशन आपकी कब्ज़ का कारण बन सकता है।

    Image courtesy: Getty Images

  • 3

    स्‍मोकिंग

    कई लोग इस बात का दावा करते हैं कि निकोटीन कब्ज से लड़ने में मदद करता है और आसानी से मल त्‍याग होता है। जी हां, सिगरेट पीने से एक प्रकार की उत्तेजना होती है लेकिन धूम्रपान से शरीर को निकोटीन की लत लग जाती है और आपको उत्तेजना के लिए धीरे-धीरे सिगरेट की संख्या बढ़ानी पड़ती है। इस तरह आपकी कब्ज ख़राब होने लगती है और आपके शरीर में अधिक विषैले तत्व जमा होने लगता हैं।

    Image courtesy: Getty Images

  • 4

    ड्रिंक

    अत्‍यधिक ड्रिंक करने वालों की कब्ज इससे और भी बदतर बन जाती है। शराब एक मूत्रवर्धक है। आप शराब के साथ जो भी चीज़ें खाते हैं उनमें अक्सर कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा अधिक होती है, क्योंकि यह आमतौर पर जंक फूड ही होता है। यह सब एक साथ मिलकर आपके पेट के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं और कब्ज या कॉन्स्टिपेशन ख़राब होने लगता है।

    Image courtesy: Getty Images

  • 5

    पानी की कमी

    अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो आपको डिहाइड्रेशन होना तय है। शरीर में पानी की कमी कब्ज के लिए अच्छा नहीं होता है।

    Image courtesy: Getty Images

BROWSE SLIDESHOW

नशेड़ियों के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें, हाथों-हाथ छुड़ाती हैं लत!

  • 1

    किचन की चीजें

    नशे कि लत वाकई बहुत खराब होती हैं। ये एक ऐसी आदत है जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य को तो प्रभावित करती ह है साथ हमें असामाजिक भी बनाती है। जिन लोगों को नशा करने की आदत होती है वो इसके इतने आदि हो जाते हैं कि उन्हें लगता है अब इससे कभी छुटकारा नहीं मिलेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनसे आप नशे की लत से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

    Image courtesy: Getty Images

  • 2

    पानी है उपयोगी

    जी हां, सही सुन रहे हैं आप। पानी सिर्फ हमारी प्यास ही नहीं बुझाता है बल्कि यह और भी कई मायनों में फायदेमंद है। जिन लोगों को नशा करने की आदत होती है खासकर के स्मोकिंग की उन्हें इसे छुटकारा पाने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे आपका पेट भरा रहता है और आपको स्मोकिंग करने की इच्छा महसूस नहीं होती है।

    Image courtesy: Getty Images

  • 3

    औषधी से कम नहीं है हल्दी

    भारत में हल्दी को एक औषधी के रूप में माना जाता है। यह हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती है। भारतीय मसालों में हल्दी सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण है। जो लोग नशा करते हैं अगर वो हल्दी का अधिक प्रयोग करेंगे तो उनकी आदत छूट जाएगी।

    Image courtesy: Getty Images

  • 4

    दालचीनी है कारगार

    हर घर की रसोई में दालचीनी आसानी से मिल जाती है। सेहत को भी दालचीनी के अनेक फायदे मिलते हैं। दालचीनी को गहरी सांस लेकर सूंघें। इससे आपको धूम्रपान के फ्लेवर का अहसास होगा। इसके साथ ही आप दालचीनी को चबाकर भी सेवन कर सकते हैं।

    Image courtesy: Getty Images

  • 5

    रामबाण उपाय है अदरक

    रोजाना एक अदरक का टुकड़ा ले और उसे धीरे-धीरे चबाते रहें। कुछ ही दिनों तक ऐसा करने से आपको खुद नशे से घिन आने लगेगी। इसके अलावा अदरक के पेस्ट में आप एक चम्मच चीनी मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके बाद तुरंत इसका सेवन करें। ये नुस्खा नशा करने की आपकी इच्छा शक्ति को खत्म करने में मदद करता है।

    Image courtesy: Getty Images

  • 6

    दूध का करें सेवन

    हड्डियां और दांत मजबूत करने के साथ ही दूध नशे की आदत को भी छुड़ाता है। नियमित दूध का सेवन करने से नशा करने का मन नहीं करता है। इसके अलावा दूध की जगह आप अन्य डेयरी उत्पादों जैसे योगर्ट, चीज और क्रीम का सेवन भी कर सकते हैं।

    Image courtesy: Getty Images

BROWSE SLIDESHOW

1 टिप्पणी: