खोजें

सोमवार, 19 जून 2017

आयरन की कमी को करना है दूर तो अपनाएं ये टिप्स

आयरन की कमी को करना है दूर तो अपनाएं ये टिप्स

DainikSaveraTimes.com 19 Jun , 2017 15:07

आयरन यानी लौह तत्‍व एक खनिज लवण है, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। आयरन फेफड़ों से शरीर के अन्‍य अंगों में ऑक्‍सीजन पहुंचाने का काम करता है। शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी होना एनीमिया कहलाता है। आयरन हमारी मांसपेशियों में ऑक्‍सीजन का प्रयोग और उसे स्‍टोर करने में भी मदद करता है। 

आयरन कई एंजाइम्‍स का अहम हिस्‍सा होता है और कोशिकीय एंजाइम्‍स में भी इसका इस्‍तेमाल होता है। एंजाइम्‍स हमारे शरीर में भोजन पचाने में भी मदद करने के साथ ही कई महत्‍वपूर्ण काम करते हैं। हमारे शरीर के हर सेल को आयरन की जरूरत होती है। ये हमारे शरीर की आवश्यक जरुरतों में से एक है। शरीर में आयरन की कमी न हो और पोषण देने वाला आयरन युक्त भोजन का सेवन  करे ।  सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए इन चीजों  का सेवन करें 

पालक- ये शरीर को मजबूत बनाता है। इसमे आयरन अधिक मात्रा में होता है जो खून की सफाई करता है साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी यह मदद करता है।
मछली- इसमें ओमेगा-3 की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें विटामिन डी भी होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी और यह प्रोटीन का एक बढ़िया स्त्रोत है।

काले सेम- इसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये ब्लड में इन्सुलिन की मात्रा को भी बैलेंस रखता है। जिससे डाइबटिज का खतरा भी कम होता है।
पिस्ता- इसका सेवन करने से शरीर को प्रर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन बी मिलता है। साथ ही यह वजन कम और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
किशमिश- अगर आपके शरीर में आयरन की काफी कमी है तो दिन में 2 से 3 तीन किशमिश खाने से इसे खत्म किया जा सकता है।

चुकन्दर- यह आयरन का अच्छा स्रोत है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। जिनके शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए भी ये काफी लाभदायक है।
अनार- ये आयरन और खून दोनों की कमी को पूरा करता है। रोजाना इसका जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से होता है।

रेड मीट- यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ खून की कमी को भी पूरा करता है। एनीमिया जैसी बिमारी से दूर रहने के लिए रेड मीट का सेवन करना चाहिए।
अनाज- हर कोई ये सलाह देता है कि अनाज का सेवन करना चाहिए। इनसे आयरन की कमी दूर होती है। गेंहू और सूजी हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाती हैं।
 

READ SOURCE

2

डिसलाइक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें